सिसोदिया के खिलाफ शत्रुघन सिंह ने ठोंका ताल


नई दिल्ली। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) हम के युवा प्रत्याशी शत्रुघन सिंह मुन्ना भाई ने पटपड़गंज विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दो दो हाथ करने मैदान में उतर चुके हैं। समर्थकों के विशाल जन समूह के साथ उन्होंने अपना नामांकन किया साथ ही अपनी जीत का दावा भी किया है।


पूर्वांचल के लाल मुन्ना सिंह का चुनाव चिन्ह टेलीफोन है। उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा दिल्ली प्रदेश द्वारा विधान सभा चुनाव प्रचार का शुभारम्भ पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र से हुआ।पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार सिंह(मुन्ना भाई) के पक्ष में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वेस्ट बिनोदनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। मांझी जी ने मतदाताओं से मुन्ना भाई को विजयी बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूर्वाञ्चल के लोगो के दुःख दर्द को हमारे नेता विधान सभा में उठाएंगे। चुनावी सभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ज्योति एवं दानिश रिज़वान ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता रजनीश कुमार (प्रदेश अध्यक्ष )ने किया।।


इस सभा में युवा अध्यक्ष सह प्रत्याशी मुन्ना सिंह,एडवोकेट संदीप, अदिति शर्मा,रेह्ड़ी पटरी अध्यक्ष दिलीप सिंह,महामंत्री कैलाश यादाव,विजेंद्र सिंह,जयराम,मधुसूदन ,अरुण पासवान दलित प्रकोष्ठ के छेदी पासवान,अरुण मांझी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साहिल ,रईस, मुन्ना भगत सहित दर्जन भर नेताओं ने हिस्सा लिया।