वैष्णों देवी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस

 


भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि दिल्‍ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा हो चुका है। यह ट्रेन नवरात्रि से चलाई जाएगी और तीर्थयात्रियों के लिए एक उपहार होगी। गौरतलब है कि नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस तरह से दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस 29 सितंबर से शरू हो सकती है।


यादव ने बताया, "देश में 2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। नए विशिष्‍ट निर्देशों के अनुसार काम किया जा रहा है। इस काम में पूरी तरह पारदर्शिता होगी। यह काम मेक इन इंडिया प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा होगा। देश के व्‍यस्‍त रूटों को अपग्रेड किया जा रहा है। दिल्‍ली-मंबई और दिल्‍ली-हावड़ा रूट को दिसंबर, 2021 तक तैयार होंगे।


वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से कटरा आठ घंटे में पहुंच जाएगी। फिलहाल दिल्ली के लिए 12 से 14 घंटे का समय लगता है।  इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास होगी। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है।


सूत्रों के मुताबिक, यह  ट्रेन सुबह 6:00 बजे दिल्ली से रवाना होगी अंबाला व लुधियाना होते हुए दोपहर 12:38 बजे जम्मू पहुंचेगी। दोपहर 2:00 बजे यह ट्रेन कटरा पहुंचेगी वहीं शाम 3:00 बजे यह ट्रेन कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी।